जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल उड़ाया
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। जम्मू तवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर के दौरान एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी कृष्ण कुमार रंजन ने प्रयागराज जीआरपी थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक वह ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में प्रयागराज से राउरकेला के लिए यात्रा कर रहा था। रात करीब 8:40 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उसने जीआरपी को लिखित तहरीर दी। मामला प्रयागराज होने के कारण केस प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.