कुशीनगर, मार्च 31 -- कुशीनगर। रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05193/05194 छपरा-जम्मूतवी-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन कप्तानगंज होकर किया जाएगा। यह ट्रेन 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 15 फेरों के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 05193 छपरा-जम्मूतवी-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी। थावे 17.05 बजे, पडरौना 18.10 बजे, कप्तानगंज 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे छूटकर दूसरे दिन 09.23 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी यात्रा 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से 01.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे ...