जम्मू कश्मीर से सीआरपीएफ का जवान हत्या के मामले में गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव क्वार्सी में 55 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर भतीजे ने चाचा की तमंचे से गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को पूर्व में आलाकत्ल तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब मुकदमें में नामजद आरोपी सीआरपीएफ के जवान को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मूलरूप से गांव क्वार्सी निवासी बृजमोहन शर्मा उर्फ गुड्डू(50) पुत्र रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ बुलंदशहर में रहते थे। जहां पर उनका इलैक्ट्रिक स्कूटी और बाइकों का शोरूम है। करीब दस वर्षों से उनका अपने भतीजे कृष्णकांत से 55 लाख रुपए को लेकर लेनदेन चल रहा था। विगत 18 जून को बृजमोहन शर्मा ट्रेक्टर लेकर अपनी जमीन को जोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.