शामली, जुलाई 10 -- जम्मू कश्मीर से घूमकर लौट रहे चार युवकों की कार के सामने अचानक ट्रेक्टर ट्राली आ जाने से भीषण हादसा हो गया। स्कॉर्पिओ की टक्कर ट्रेक्टर ट्राली में लगने से जहां ट्राली पलट गई वही कार सवार चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की दशा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली निवाासी मुजीब, गांव तेवडा निवासी सलाहुद्दीन तथा गांव रूडकली निवासी तारिक और आमान अपने स्कॉर्पिओं कार में सवार होकर कुछ दिन पहले घूमने के लिए जम्मू कश्मीर गए थे। यह भी पढ़ें- ट्रेक्टर ट्रॉली व स्कार्पियो क़ी टक्कर, कई घायल बताया जाता है कि गुरूवार को सवेरे जब वह वापस लौट रहे थे तो कस्बा बनत के बाइपास फ्लाईओवर के निकट अचानक अपनी लाईन छोडकर दूसरी लाईन में आये ट्रेक्ट...