नई दिल्ली, अगस्त 4 -- केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और उत्तराखंड में सोमवार को आठ अधिक जगहों पर बादल फटने के बाद कई नदियों का तेज बहाव अपने साथ कई पुलों को बहा ले गया। कई जिलों में नदियां सैलाब में बदल गईं। हजारों पर्यटक रास्तों में फंस गए। जबकि मलबे के कारण द्रास-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। कुपवाड़ा में एक महिला की बहकर मौत हो गई, जबकि शोपियां, पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों पर सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों से 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सेना, पुलिस और अन्य बलों ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।नदियां और नाले उफान पर अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कश्मीर घाटी में भारी बारिश के बाद कुपवाड़ा के लोलाब और बिमला वाली मूरी, अनंतनाग के मशहू...