नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के गायब होने को लेकर एक रिपोर्ट में बेहद सनसनीखेज खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देकर बताया गया है कि 2019 से अब तक जम्मू-कश्मीर में 16397 महिलाएं और लड़कियां गायब हो गईं। इनमें से 14593 बालिग थीं। इनमें से 11338 के बारे में पता चल गया जबकि 3255 अब भी लापता हैं। 2019 से अगस्त 2026 के बीच 1804 नाबालिग लड़कियां गायब हुईं जिनमें से 788 के बारे में जानकारी मिल गई जबकि 1016 का पता नहीं चल पाया।RTI से मिला डेटा 'द ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट में बताया गया कि एक आरटीआई ऐप्लिकेशन के बाद जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने जिलावार डेटा उपलब्ध करवाया है। इसमें बताया गया है कि 16397 में से 12126 महिलाओं का पता चल गया। जबकि 26 पर्सेंट केस नहीं सुलझ पाए। 2019 मं 1388 महिलाएं और 2...