गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के छात्र रामपाल ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। 12 मार्च से शुरू हुई प्रतियोगिता 15 मार्च को खत्म हुई है। रामपाल रजत पदक जीतकर गुरुग्राम और कॉलेज का मान बढ़ाया। लौटने पर खिलाड़ी का कॉलेज में स्वागत किया जाएगा। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. सुनील डबास, डॉ. राकेश कुमार, कविता सहरावत ने रामपाल को फोन कर बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ पुष्पा अंतिल ने हौंसला अफजाई करते हुए रामपाल को कॉलेज पहुंचने पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करने की तैयारी करनी शुरू दी। प्रिंसिपल लगातार विजेता खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करती आई है। यह एक प्रेरणा श्रोत तो है कि खिलाड़ी खूब पदक बटोरने में कामयाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.