हजारीबाग, जून 8 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के कोल्हुआकला गांव निवासी पोकलेन आपरेटर सहदेव यादव जम्मू-कश्मीर में सकुशल मिले हैं। सहदेव यादव को जम्मू कश्मीर के एक होटल से बरामद किया गया। उन्हें होटल से अब अपने घर कोल्हुआकला लाया जा रहा है। असम से अपने घर कोल्हुआकला आ रहे सहदेव यादव 20 मई को गुवाहाटी तक पहुंचने की खबर के बाद लापता हो गए थे। सोशल मीडिया और ट्वीट से उनके लापता होने का मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री कार्यालय की पहल पर हजारीबाग पुलिस उनके परिवार से संपर्क कर उनकी खोजबीन शुरू की। पता चला कि सहदेव यादव जम्मू-कश्मीर में हैं। परिजन और प्रशासन की तत्परता से जम्मू-कश्मीर से उनकी सुरक्षित वापसी हो रही है। सोमवार को कोल्हुआकला के मुखिया मंगलदेव यादव ने बताया कि सहदेव यादव को जम्मू कश्मीर के एक होटल से सकुशल बरामद कर ल...