फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- कायमगंज, संवाददाता। एक विवाहिता की जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले मायके पक्ष ने कार्रवाई से इनकार किया, लेकिन बाद में हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दे दी, जिससे मामला उलझ गया। शव लेकर लौट रहे पति को कोतवाली पुलिस ने रोका और पोस्टमार्टम कराने के लिए वापस भेजा।क्षेत्र के गांव लुधईया निवासी दीपू पत्नी किरन के साथ जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रहकर टाइल्स फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को दीपू ने घर सूचना दी कि उसकी पत्नी किरन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मामले की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दी गई, जहां परिजन बिलख पड़े। कोतवाली पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर महिला की मौत हुई, वहां की पुलिस मौके पर पहुंची थी और फोन पर मायके पक्ष स...