नई दिल्ली, जून 10 -- जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार को LoC से सटे उरी सेक्टर में एक आर्मी कैंप में हैंड ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले बताया है कि यह भयावह हादसा उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में स्थित सेना के एक कैंप में हुआ। यह भी पढ़ें- उकसाने पर भारत क्या कर सकता है, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया; आर्मी चीफ बोले कैंप में जवानों के बीच रोजाना की तरह हथियारों और सैन्य उपकरणों की शिफ्ट चेंज के दौरान सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान एक हैंड ग्रेनेड अचानक फट गया। अचानक हुए जोरदार धमाके की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल जवानों को तुरंत सेना के 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया।...