जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए 500 घुसपैठिए, वायुसेना ने 150 बांग्लादेशियों को बंगाल एयरलिफ्ट किया
जम्मू, अक्टूबर 6 -- जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 150 बांग्लादेशी नागरिकों को सोमवार को भारतीय वायुसेना के विमान से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, बागडोगरा से इन सभी को बांग्लादेश भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्हें 7 अक्टूबर को सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपे जाने के बाद निर्वासित किया जाएगा। ये 150 लोग जम्मू-कश्मीर में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाए गए अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए करीब 500 लोगों में शामिल हैं। इन लोगों को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में पुलिस की निगरानी वाले एक केंद्र में रखा गया था।IAF के विमान से बागडोगरा भेजे गए इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 150 लोगों के इस समूह को भारतीय वायुसेना के विमान से बागडोगरा एयरपोर्ट भेजा गया। वहां से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.