दुमका, जून 18 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर में जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा चिकनियां पंचायत अन्तर्गत खैराबांध से मजदूरी करने गए एक मजदूर की दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई है। मृतक मजदूर का नाम मनोज मंडल (40) पिता भुंदेल मंडल बताया जाता है। मनोज मंडल दो महीना पूर्व गांव के कई अन्य साथियों के साथ परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने कश्मीर गया था। जहां उसे एक कंपनी के द्वारा रोड निर्माण कार्य में लगाया गया था। निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना में दो दिन पूर्व उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को मृतक मजदूर का शव खैराबांध गांव लाया। मजदूर मनोज का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच करूण चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- नागालैंड से घर आ रहे युवक की लाश मिलने से कोहराम खैराबांध गांव के लोग मृतक मनोज के दुखद मौत पर स्तब्ध थे।

हि...