श्रीनगर, अक्टूबर 13 -- जम्मू -कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और हुर्रियत कांफ्रेंस से जुड़े कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में पूर्व अलगाववादी नेता अशरफ सेहराई का आवास भी शामिल था। अलगाववादी नेता की 2021 में हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई। एनआईए की हिरासत मेंपुलिस ने बताया कि बटमालू के काशी मोहल्ला निवासी मुश्ताक अहमद भट उर्फ गोगा साहिब उर्फ मुश्ताकुल इस्लाम, बागट के दिवंगत अशरफ सेहराई, रैनावारी कलवाल मोहल्ले के मेहराजुद्दीन कलवाल उर्फ राज कलवाल के ठिकानों पर छापामारी की गई है। ये फिलहाल एनआईए की हिरासत में है। इनके अलावा गुलशन नगर के नौगाम निवासी जमीर अहमद के आवास पर भी छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया क्या है उद्देश्यपुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.