गिरडीह, अक्टूबर 8 -- बगोदर। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इसे साबित कर दिखाया है विष्णुगढ़ प्रखंड के हेठली बोदरा गांव के पिंटू कुमार यादव ने। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी स्टेडियम में आयोजित तीसरी जूनियर राष्ट्रीय टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 में पिंटू ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित पिंटू ने पश्चिम बंगाल टीम की ओर से खेलते हुए मात्र 10 गेंदों में 22 रनों की विस्फोटक पारी खेली और गोवा के सामने 79 रनों का लक्ष्य रखा। गोवा की टीम इस लक्ष्य के सामने टिक नहीं सकी और बंगाल ने 39 रनों से जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पिंटू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। बुधवार को घर वापसी पर जगह-जगह उनका सम्मान हुआ। बगोदर में बगोदर प्रखंड साउंड एसोसिएशन ने उनका अभिनंदन किया। वहीं अ...