मेरठ, अप्रैल 15 -- बेगमपुल चौराहे पर रविवार देर रात हुए हादसे में ट्रक से कुचलकर मरी महिला की पहचान के बाद पुलिस ने वाहन को चिन्हित कर लिया है। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्रक की पहचान की है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जम्मू-कश्मीर जाने की तैयारी में है। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी रोहित रविवार रात अपनी पत्नी वर्षा (24) और चार वर्षीय बेटी आरोही के साथ सोफीपुर से रिश्तेदारी से लौट रहा था। देर रात करीब 12 बजे बेगमपुल पर शास्त्री की प्रतिमा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वर्षा सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रोहित और उसकी बेटी घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.