वाराणसी, अक्टूबर 24 -- वाराणसी। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालिका टीम ने जम्मू-कश्मीर को एकतरफा मुकाबले में 20-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को यूपी की खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की ओर से आकांक्षा ने आक्रमण की शुरुआत की। पहले हाफ में यूपी ने 5-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में सृष्टि और खुशी ने सेंटर तथा राइट विंग से शानदार हमले किए। यूपी की मजबूत रक्षापंक्ति ने जम्मू-कश्मीर के सभी काउंटर अटैक नाकाम कर दिए। दूसरे हाफ में यूपी ने 15 अंक जुटाए, जबकि विपक्षी टीम कोई अंक नहीं बना सकी। इस तरह यूपी ने मुकाबला 20-0 से अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ...