नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पास कर दिया। प्रस्ताव मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पेश किया था। इस दौरान विपक्षी बीजेपी ने जोरदार विरोध किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। बीजेपी विधायकों ने सदन के वेल में उतरकर नारेबाजी की, कार्यवाही से जुड़े कागज फाड़े और समानांतर कार्यवाही चलाने की कोशिश की। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही इसे केंद्र सरकार को भेजने का फैसला किया गया। यह भी पढ़ें- बेटा दोषी है तो सजा दो. गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की मौत पर आरोपी की मां उमर अब्दुल्ला ने यह प्रस्ताव पिछले शुक्रवार को विधानसभा में रखा था, लेकिन कई सदस्यों के इस मुद्दे पर बोलने की इच्छा जताने के बा...