प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- लालगंज। राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहाकार समिति की बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट करते हुए आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकजुटता पर जोर दिया। अपनी बेटी प्रो़ विजयश्री सोना के साथ राजभवन पहुंचकर सांसद प्रमोद तिवारी ने लेफ्टिनेंट गर्वनर से अहम राष्ट्रीय मसलों पर बातचीत की। इसके बाद पहलगाम की बैसरन घाटी में पहुंचकर बीते वर्ष अप्रैल में आतंकवादियों के हमले में निर्दोष शहीद भारतीयों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रीनगर में रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में भी शामिल हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.