जम्मू-कश्मीर के लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने दिया सर्वोच्च बलिदान : ओमप्रकाश सिंह
लोहरदगा, जून 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 73 वां बलिदान दिवस जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। डा मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष किया। उस समय जम्मू-कश्मीर का अलग संविधान और अलग झंडा था। डा मुखर्जी ने संसद से लेकर जनसभाओं तक धारा 370 के विरोध में जोरदार आवाज उठाई और "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उद्घोष किया। यह भी पढ़ें- जैनामोड़ में मनाया डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.