प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के दौरे पर रहे राज्यसभा सांसद और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर भ्रमण के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की। बेटी प्रो़ विजयश्री सोना के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सांसद प्रमोद तिवारी ने राष्ट्रीय मसलों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांसद प्रमोद तिवारी के साथ कमेटी में शामिल लोकसभा, राज्यसभा के सांसदों और अर्थशास्त्रियों के सम्मान में हुए रात्रि भोज में भी शिरकत की। सांसद प्रमोद तिवारी की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से मुलाकात की जानकारी रामपुर खास के समर्थकों ने खुशी जताई। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.