बांदीपोरा, जून 16 -- उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के दूरस्थ गुरेज क्षेत्र में स्थित तुलैल घाटी के तरतेई किलशे गांव में मंगलवार शाम को बादल फटने की भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। अचानक आए मूसलाधार पानी और मलबे के तेज बहाव ने गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे दर्जनों आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई और वे अपने बच्चों व जानवरों को बचाते हुए ऊंचे स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और कुछ ही मिनटों में भीषण बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही पहाड़ी ढलानों से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा गांव की ओर लुढ़कने लगा। तुलैल घाटी की संकरी बस्ती में पानी का स्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि...