जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन आयुक्त ने विस चुनाव में हुई नई पहल की जानकारी ली
पटना, अप्रैल 13 -- जम्मू-कश्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त शांतमनु बिहार भ्रमण के क्रम में सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा आम चुनाव, 2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विभाग के बेहतरीन पहल की जानकारी दी। प्रेजेंटेशन में बिहार विधानसभा-2025 के दौरान किए गए नवाचारों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में 1952 के बाद अब तक का सर्वाधिक 67.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही, जिसमें शून्य पुनर्मतदान, शून्य हिंसा, शून्य बूथ स्थानांतरण एवं शून्य नक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.