नई दिल्ली, जनवरी 7 -- जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। बिलावर क्षेत्र के घने जंगलों में स्थित कमाध नाला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ चल रही है। यह 2026 का पहला बड़ा एनकाउंटर है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के घिरे होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शाम करीब चार बजे कमाध नाला में एक आतंकवादी को देखा था, जो सुबह धन्नू पैरोल क्षेत्र में नजर आए उस आतंकी से मिलता-जुलता था। इस सूचना पर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पूरे इलाके को घेर लिया। छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। आईजी जम्मू भीम सेन टूटी ने अपने सोशल मीडिया एक्स ...