जम्मू, जुलाई 4 -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने शनिवार को बेहद आपत्तिजनक सामग्री वाली दो विवादित किताबों की जांच के आदेश दिए और इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया तथा एक संविदा कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी। यह कार्रवाई भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों द्वारा इस पुस्तक पर यह आरोप लगाए जाने के बाद की गई कि इसमें कथित तौर पर अलगाववाद का 'महिमामंडन' किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक आदेश में कहा गया है कि दोनों पुस्तकों को शुक्रवार को वापस ले लिया गया। विवादित पुस्तक ''पर्सनैलिटीज एंड लेजेंड्स ऑफ जेएंडके'' के लेखक हिलाल अहमद और संतोष मीणा हैं और इसे ओबेरॉय बुक सर्विस, जम्मू ने प्रकाशित किया है तथा ग्रेट पर्सनैलिटीज ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के लेखक सुशांत गिरी हैं तथा इसे अनुराग प्रकाशन,...