नई दिल्ली, फरवरी 17 -- केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने पर जल्द फैसला लिया जायेगा। मेघवाल ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा संबंधी मुद्दा बहुत संवेदनशील है। केंद्र सरकार इस पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने साफ किया कि केंद्र सरकार ने बार-बार कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा और यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही संसद में भरोसा दिला चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका हक जरूर मिलेगा। मेघवाल ने कहा, 'हमारे गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का जो भी हक है, वह दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.