जम्मू-कश्मीर : आतंकी फंडिंग मामले में ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग से जुड़े धनशोधन के एक मामले में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उमर आदिल डार और उसके साथियों से जुड़े इस मामले में पीएमएलए के तहत श्रीनगर में कम से कम चार जगहों पर छापेमारी की गई। ईडी के अनुसार, यह जांच इस आरोप से जुड़ी है कि डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' (एलईटी) के लिए 'ओवर ग्राउंड वर्कर' के तौर पर काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। आरोप है कि डार और उसके साथियों को पहले भी पकड़ा गया था, उस समय उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा आपत्तिजनक साहित्य मिला था। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत-विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने के आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.