जम्मू-कश्मीर: बारामूला में महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार, वह 25 जुलाई को अपने एक पुरुष मित्र के साथ बारामूला के जलशीरी द्रंगबल घूमने गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता आरोपियों को केवल उनके पहले नाम से जानती थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जलशीरी निवासी और चालक के रूप में काम करने वाले शाकिर अहमद लोन तथा मोहम्मद अशरफ के रूप में की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.