जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। कानपुर से टाटानगर आने के दौरान जम्मूतवी एक्सप्रेस से कदमा निवासी अंकुर कुमार चौहान की दो लैपटॉप चोरी हो गई। घटना रविवार रात डाल्टनगंज स्टेशन के पास की है। सोमवार को ट्रेन से उतरने पर अंकुर कुमार चौहान ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। रेल पुलिस के अनुसार चलती ट्रेन में चोरी का मामला दर्ज किया गया है लेकिन कार्रवाई के लिए डाल्टनगंज जीआरपी में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...