जम्मूतवी ट्रेन से गिरकर युवक घायल
समस्तीपुर, मई 22 -- विद्यापतिनगर। हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खण्ड के बढ़ौना रेलवे गुमटी संख्या 13 के समीप जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक शुक्रवार को गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ग्रामीणों की सहायता से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.