खगडि़या, जून 5 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी काफी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस करीब साढ़े बारह घंटे देरी से चली। जबकि 55523 अप सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन करीब साढ़े सात घंटे लेट चली। वहीं 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन करीब पौने सात घंटे देरी से पहंुची। इधर 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- 13 घंटे लेट पहुंची लोहित एक्सप्रेस यह भी पढ़ें- सवा 13 घंटा देरी से पहुंची लोहित एक्सप्रेस, यात्री परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...