रुद्रपुर, मार्च 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काठगोदाम से जम्मूतवी के बीच संचालित होने वाली 12207 जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस के बंद होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए इसके पुनः संचालन की मांग उठाई है। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि यह ट्रेन करीब 15 वर्षों से संचालित हो रही थी और हमेशा यात्रियों से भरी रहती थी, लेकिन लगभग चार माह से इसके बंद होने से रुद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना और अंबाला समेत कई शहरों की यात्रा करते थे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.