बरेली, मई 2 -- जम्मूतवी-कानपुर (12470) सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी-1 कोच एच-1 में यात्रियों को कर्मचारी बेड रोल देना भूल गये। मामले की शिकायत रेल मंत्री आफिस तक पहुंच गई। इस मामले में डीआरएम जम्मू ने जांच के आदेश दिये हैं। संबंधित कर्मचारियों को चार्जशीट जारी कर जवाब मांगा गया है। बरेली के कारोबारी नवीन कालरा, राजेश यादव और योगेश किशन ग्रोवर गुरुवार की रात मां वैष्णो देवी के दर्शन करके बरेली लौट रहे थे। जम्मू स्टेशन से यह लोग जम्मूतवी-कानपुर (12470) एसी फर्स्ट कोच एच-1 में सवार हुए। कर्मियों ने एसी-1 में बेड रोल की सप्लाई ही नहीं दी। लुधियाना में भी कोई बेड रोल देने नहीं आया। यह भी पढ़ें- शौचालय बदहाल, परिसर में गंदगी पर डीआरएम नाराज तब नवीन कालरा ने इसकी शिकायत रेल मंत्री के आफिस और डीआरएम जम्मू विवेक कुमार की। इसके बाद अंबाला स्टेशन एक क...