नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय ने गुरुवार को हिरासत में लिये गये आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मेहराज मलिक द्वारा दायर याचिका को 27 दिसंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। आप की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मलिक को कथित रूप से सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ सितंबर को कड़े लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में उन्हें कठुआ जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने 24 सितंबर को अपनी हिरासत को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की और पांच करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। वकील एम. जुल्करनैन चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मलिक पक्ष की दलीलें आज पूरी हो गईं। उन्होंने कहा कि अब सरकार अगली सुनवाई में अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेगी। अदालत ने अगली सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.