नई दिल्ली, जुलाई 19 -- जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ और राजौरी जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं। वहीं, नगालैंड के मोन जिले में बारिश के कारण भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। लगातार हो रही बारिश से सड़कों, पुलों, मकानों और अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। जम्मू में सबसे अधिक तबाही पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में हुई, जहां अधिकांश लोगों की जान गई। अधिकारियों के अनुसार, मुर्रा गांव में बादल फटने के बाद भूस्खलन से एक ही परिवार के आठ सदस्य मलबे में दब गए। इनमें दो वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। सांगला गांव म...