औरैया, अप्रैल 4 -- कंचौसी, संवाददाता। जमौली गांव में आयोजित मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले की रौनक से दुकानदारों और झूला संचालकों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। मेले में पहुंचे बच्चों ने खेल-खिलौनों की जमकर खरीदारी की, वहीं चाट-पकौड़ी और अन्य खानपान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। युवाओं और बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां मिकी माउस और ब्रेकडांस झूलों का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। महिलाएं घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारी करती नजर आईं, जबकि युवतियों ने सजावटी और शृंगार सामग्री की दुकानों पर उत्साह दिखाया। श्रद्धालु बाबा ब्रह्मदेव के मंदिर में दर्शन करने के बाद मेले का आनंद ले रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जमौली में वर्षों से यह मेला लगता आ रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं...