औरैया, अप्रैल 2 -- कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम जमौली स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर गुरुवार से तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। चैत्र मास की पूर्णिमा पर लगने वाले इस पारंपरिक मेले में दूर-दराज जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मेले में कन्नौज, जालौन, कानपुर देहात, इटावा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, झांसी, उरई, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद समेत कई जनपदों से श्रद्धालु पहुंचकर बाबा ब्रह्मदेव के दरबार में झंडा-जवारे चढ़ा रहे हैं। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मेला परिसर में सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, घड़ा, सुराही, खेल-खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.