शाहजहांपुर, मार्च 3 -- जमौर स्थित एस.पी. केन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के बॉयलर के पास ईंधन के लिए रखी पराली में आग लग गई। फायर स्टेशन कंट्रोल रूम को सुबह 10:58 बजे सूचना मिली, जिसके एक मिनट बाद 10:59 बजे गाड़ियां रवाना कर दी गईं। आग को पूरी तरह रविवार की देर रात 10:50 बजे नियंत्रित कर लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह यादव और अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई की गई। रिलायंस, के.आर. पेपर मिल और कृभको फर्टिलाइजर पिपरौला से एक-एक फायर टेंडर बुलाया गया, जबकि फायर स्टेशन सदर से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। कुल पांच फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान देर रात तक चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.