जमैथा गांव निवासी युवक की वाराणसी में मौत
जौनपुर, मई 20 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक की वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी रोहित पाल पुत्र स्वर्गीय बबऊ पाल ट्रक चलाकर रोजी रोटी का इंतजाम करता था। सोमवार की भोर में वह ट्रक लेकर आजमगढ़ से वाराणसी जा रहा था। रास्ते मे हरहुआ के पास एक ट्रक से रोहित पाल की ट्रक पीछे से टकरा गयी। जिसमे रोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर ले गयी। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.