जमुनिया में निर्माणाधीन पंचायत भवन में धारदार हथियार से मुंशी की हत्या
भागलपुर, जुलाई 18 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला निवासी ब्रजेश यादव (34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से जमुनिया पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में संवेदक के मुंशी के रूप में कार्यरत थे और निर्माण कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात भी ब्रजेश यादव निर्माण स्थल पर मौजूद थे। शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीण जब निर्माण स्थल की ओर पहुंचे तो उन्होंने ब्रजेश यादव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परबत्ता थाना पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.