लखीमपुरखीरी, मई 24 -- लखीमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के जमुनाबाद में पिछले कई दिनों से बाघ की दहशत है। बाघ कई बार गांव के आसपास देखा गया और एक ग्रामीण की बकरी को भी उठा ले गया। कई मौकों पर बाघ लोगों के बेहद करीब से गुजर गया, जिससे ग्रामीणों में भय और चिंता लगातार बढ़ती रही।ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत और मांग किए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आया और रविवार को बाघ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही बाघ पकड़ में आ जाएगा और गांव में फैला डर खत्म होगा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल पिंजरा लगाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन लोग...