श्रावस्ती, अप्रैल 3 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। जमुनहा ब्लाक मुख्यालय में पेयजल किल्लत है। विधान परिषद निधि से लगवाया गया दो आरओ मशीन पिछले छह महीने से खराब पड़ी है और परिसर में लगे दो इंडिया मार्का नल भी खराब पड़े हैं। ऐसे में ब्लाक आने वाले लोगों को पानी की समस्या हो रही है। गर्मी बढ़ते ही पेयजल की मांग बढ़ गई है। ऐसे में पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जमुनहा विकास खण्ड कार्यालय वीरगंज में पेयजल की समस्या के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जमुनहा ब्लाक में 84 ग्राम पंचायत व 119 क्षेत्र पंचायत हैं। जहां के लोगों का ब्लाक कार्यालय में आना जाना पड़ता है। इसके साथ ही 84 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य को देखने के लिए 15 ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती है। पेयजल के लिए ब्लाक कार्यालय में दो आरओ लगे हैं। लेकिन दोनों आरओ मशीन छह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.