गोपालगंज, फरवरी 13 -- फोटो 26:- शुक्रवार को जमुनहां में हुई चोरी की घटना की जांच करती पुलिस पंचदेवरी, एक संवाददाता। जमुनहां बाजार में दिनदहाड़े लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार को करीब 11:35 बजे सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रपट्टी गांव निवासी दुकानदार मनोज वर्मा अपनी ज्वेलरी दुकान पर सुबह साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में सोने व चांदी के कीमती गहने रखे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और मास्टर चाबी की मदद से बाइक की डिक्की खोलकर गहनों से भरा सामान लेकर फरार हो गए। वारदात इतनी सफाई से की गई कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.