जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई मुख्यालय के लिए यह खबर राहत देने वाली है। जमुई से झाझा एवं कई शहरों को जोड़ने वाली सड़क अब 12 फीट से बढ़कर 18 फीट चौड़ी हो जाएगी। यह सड़क जमुई मुख्यालय सहित गिद्धौर, झाझा के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अभी गिद्धौर जाने में लोगों को 18 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। इस सड़क के निर्माण के बाद यह दूरी घट कर 10 किलोमीटर रह जाएगी। जमुई गिद्धौर भाया दाबिल की जर्जर हो गई सडक अब नये सिरे से निर्माण होने वाली है। भछियार स्थित रिंग रोड सम्पर्क पथ से गिद्धौर मिन्टो टावर एन एच 333 को जोडने वाली यह सडक दो लेन की बनेगी जिसकी चौडाई 18 फीट होगी जो वर्तमान में 12 फीट चौडी है। इसके लिए विभाग द्वारा सर्वे कर प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार की खेल एवं आईटी मंत्री श्रेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.