जमुई, मार्च 8 -- चकाई । निज प्रतिनिधि जमुई शिक्षा विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष डी.सी. रजक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर डीईओ दयाशंकर और प्रधान लिपिक सुधाकर आचार्य की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। महासंघ के जिलाध्यक्ष का कहना है कि डीईओ और प्रधान लिपिक की मिलीभगत से जिले में शिक्षकों के प्रतिनियोजन और निलंबन का धंधा चल रहा है। छोटे-मोटे आरोपों में सैकड़ों शिक्षकों को निलंबित किया जाता है और फिर निलंबन से मुक्त करने के नाम पर प्रति शिक्षक लगभग एक लाख रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। अलीगंज और चकाई प्रखंड सहित जिले भर के दर्जनों शिक्षकों को इस आर्थिक शोषण का शिकार बनाया गया है। एरियर भुगतान के लिए भी प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.