भागलपुर, दिसम्बर 13 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन के प्रशाल में विभिन्न अदालतों में लंबित सुल्हनीय मुकदमों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहां पक्षकारों ने आपसी मेल-मिलाप से स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से अपने-अपने सुल्हनीय वादों का निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में वादियों की भीड़ नजर आई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। कहा कि इसके जरिए न्याय अब निर्धन के द्वार तक पहुंच रहा है। इसका फैसला चुनौती रहित है। विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का निष्पादन परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जाता है। यहां सुगम , सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध है। प्रकरणों के फैसले के दरम्यान पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.