जमुई, जनवरी 3 -- सिमुलतला। निज संवाददाता टेलवा रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वी रेलवे में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जो 2 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, सुश्री विनीता श्रीवास्तव (एनएफ-एचएजी/आईआरएसएमई), जो अब तक आसनसोल रेल मंडल की मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) के पद पर कार्यरत थीं, का तबादला पश्चिम मध्य रेलवे में कर दिया गया है। वहीं, श्री सुधीर कुमार शर्मा (एनएफ-एचएजी/आईआरएसएस) को पूर्वी रेलवे में मुख्य सामग्री प्रबंधक (सीएमएम/वैगन) के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही उन्हें आसनसोल मंडल के डीआरएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो स्थायी डीआरएम की नियुक्ति तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जारी किया गया है।जमुई में सिमुलतला के पास हु...