जमुई में 300 बेटियों को मिला सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान, शिक्षा से जुड़ने का संदेश
जमुई, मार्च 24 -- जमुई, नगर संवाददाता बालिका एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समग्र सेवा संस्था द्वारा "बालिका शिक्षा संकल्प सह सम्मान" कार्यक्त्रम के तहत सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में किया गया। कार्यक्त्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम श्री नवीन, डीईओ दयाशंकर प्रसाद, जिला कार्यक्त्रम पदाधिकारी नितिन कुमार, संस्था के सचिव मकेश्वर एवं उपस्थित बालिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर 300 बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, लेकिन समग्र सेवा के प्रयासों से पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर सफलता हासिल की। कार्यक्त्रम में इन बेटियों की उपलब्धि को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रेरणा का प्रतीक बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.