जमुई में शेखपुरा पुलिस की गाड़ी पलटी, दरोगा समेत छह घायल
भागलपुर, मई 26 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर को बंदी को लेकर आ रहा एक पुलिस वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौड़ीहा के पास सामने आया है। इस घटना में शेखपुरा जिले के कसार थाना की पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद पुलिस वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर अटक गया। घटना में दरोगा समेत कुल छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले की कसार थाना पुलिस दो नाबालिग बंदियों को लेकर जमुई स्थित पर्यवेक्षण गृह आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दरोगा संतोष कुमार, सिपाही रवि कुमार, चौकीदार श्रवण कुमार और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.