जमुई, अप्रैल 29 -- जमुई।‌ हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में पेयजल संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जमुई द्वारा नियंत्रण कक्ष को सुदृढ़ किया गया है। कार्यपालक अभियंता कार्यालय से जारी आम सूचना के अनुसार यह नियंत्रण कक्ष अगले आदेश तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 854428957 जारी किया गया है, जिस पर प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। खराब चापाकल तथा हर घर नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्याओं की सूचना भी इसी नियंत्रण कक्ष में दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- पीएचईडी ने बंद पड़े चापाकलों की शुरू की मरम्मति, नल-जल पर भी काम शुरू नियंत्रण कक्ष में सोनम कुमारी को प्राक्कलक पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी बनाया गया है। वहीं व...