जमुई, मार्च 30 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले लायंस कबड्डी क्लब, जमुई द्वारा श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में भव्य डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 13 टीमें भाग लेगी। जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग की टीमें शामिल हैं। आयोजन का उद्देश्य कबड्डी खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। रात के समय फ्लडलाइट में खेले जा रहे मुकाबलों ने दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित किया है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.